हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ क्षेत्र के राजपूत समाज के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। समाज के प्रमुख समाजसेवी ठाकुर साहब श्री विक्रम सिंह जी शेखावत (ठिकाना खुड़ी), वर्तमान निवासी पुलिस कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन का आज बीकानेर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर फैल गई है। ठाकुर विक्रम सिंह शेखावत सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज सेवा में निरंतर योगदान देते रहे। उनके अचानक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत का अंतिम संस्कार मंगलवार, 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे हनुमानगढ़ टाउन में किया जाएगा। अंतिम यात्रा पुलिस कॉलोनी स्थित उनके निवास ‘खुड़ी हाउस’ से रवाना होगी। समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया।
