हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (महिला विंग) के जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रो. सोनिका चौधरी को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी, संगठन अध्यक्ष मनोज इंदौलिया, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार और राजस्थान महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया के आदेशानुसार और उनकी सहमति से जिलाध्यक्ष किरण जान्दू की ओर से की गई है। संगठन जिलाध्यक्ष किरण जान्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति नई ऊर्जा, मजबूती और गतिशीलता लाएगी। वे अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी। किरण जान्दू ने बताया कि संगठन का उद्देश्य महाराजा सूरजमल के विचार, सिद्धांत और उनके अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और कुशल शासन को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके आदर्शांे को समाज में स्थापित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं।
