हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, हनुमानगढ़ में आज मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, कार्यवाहक प्राचार्य कान्ता कूकणा, नरेन्द्र कौशिक, मोनिका पूनिया, सुमन कुमारी, जोधा सर व अन्य स्टॉफ एवं बच्चे मौजूद थे। अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का उद्धाटन डॉ. नवनीत शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माता एवं फलोरेंस नाईटएगंल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में डॉ. नवनीत शर्मा ने नर्सिंग की सेवा को सर्वोपरि व उत्तम सेवा कहा है। इस सेवा के बाद जो आत्मसन्तुष्टि मिलती है, वही जीवन की वास्ततिक खुशी है। डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि किसी भी बीमारी को ठीक करने में जितना बड़ा हाथ एक डॉक्टर का होता है, उतना ही बड़ा योगदान नर्सिंगकर्मियों का भी होता है। मरीजों को समय से दवाइयां देने से लेकर दिन-रात उनका ध्यान रखने तक, नर्सेस एक व्यक्ति को ठीक करने में काफी अहम भूमिका निभाती हैं। मेडिकल क्षेत्र में नर्सेस की अपनी अलग अहमियत है। इस अवसर पर नर्सिग छा़त्राओं को पूर्ण लग्न के साथ मानव सेवा करने की नर्सिंग शपथ दिलाई। संस्था के छात्राओं द्वारा फलोरेंस नाईटऐंगल की जीवनी पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ठ प्रतिभागियों को अतिथिगणों द्वारा प्रमाण दिये गये।
