हनुमानगढ़। नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव के आदेशों की पालना में जिला परियोजना अधिकारी आंचल फुटेला ने गुरुवार रात्रि को शहर के दोनों आश्रय स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने फुटपाथ व खुले में सोने वाले बेसहारा-बेघर लोगों को आश्रय स्थल की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से जंक्शन व टाउन बस स्टैंड में आश्रय स्थलों का नि:शुल्क संचालन किया जा रहा है। इनमें गर्म पानी, रजाई, गद्दे, चारपाई और अलाव आदि की व्यवस्था है। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही नजदीक स्थित अन्नपूर्णा रसोई से मात्र 8 रुपए में भोजन की सुविधा है।
