हनुमानगढ़। सामाजिक सरोकार के तहत समाजसेवी राजेश दादरी ने नववर्ष के मौके पर बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचकर सुरेशिया क्षेत्र में झुग्गी-झोंपड़ी में रह रहे वंचित वर्ग के परिवारों की बेटियों को गर्म वस्त्र व पाठ्य सामग्री वितरण कर बढ़ती ठिठुरन में सहारा देने का काम किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल व सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग प्रेमाराम भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष गोयल ने कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों को ऐसे पर्व पर उपहार देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नववर्ष की उमंग अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने जैसा प्रेरणादायी कार्य करना सराहनीय है। समाजसेवी राजेश दादरी व उनकी टीम ऐसे पर्वांे को सार्थक करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर मनोज सिंगल, साहिल जिंदल, बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचंद शर्मा, सुमन सैनी, अनुराधा सहारण, बाल अधिकारिता विभाग से परिवीक्षा अधिकारी संदीप गोदारा, वरिष्ठ सहायक दलीप कुमार, कनिष्ठ सहायक संदीप सिंघल, चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट मैनेजर सहदेव रोझ आदि मौजूद रहे। सबने दादरी के बच्चों के प्रति किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

