हनुमानगढ़। भारत एकता मिशन के तहत विचार गोष्ठी एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन 31 मई, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन में होगा। इसका आयोजन भीम आर्मी संगठन यूनिट राजस्थान की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भीम आर्मी संगठन यूनिट राजस्थान के जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने बताया कि भारत एकता मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के साथ कार्यकर्ता मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन की भावी गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
