हनुमानगढ़। तहसील के गांव दो केएनजे, मक्कासर निवासी छिन्द्रपाल वर्मा को आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के जिला युवा मोर्चा ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह शेखावत की अनुशंसा पर की गई। पार्टी नेतृत्व ने नियुक्ति के साथ ही छिन्द्रपाल वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि छिन्द्रपाल वर्मा के नेतृत्व में आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक विस्तार होगा तथा वे पार्टी समूह को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जिले में नया राजनीतिक अध्याय लिखने में सफल रहेंगे। नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने छिन्द्रपाल वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
