संगरिया। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की संगरिया महिला इकाई द्वारा पुरुषोत्तम अधिक मास के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों के तहत समाज एवं क्षेत्रवासियों की कुशलता, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ 11 पंडितों को भोजन करवाया गया तथा उन्हें दान-दक्षिणा भी भेंट की गई। कार्यक्रम में जिला महिला उपाध्यक्ष किरण गर्ग, संगठन मंत्री स्वाति गुप्ता, विधि मंत्री ममता गर्ग, सह संगठन मंत्री मनीषा मंगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हनुमानगढ़ की महिला जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने संगरिया महिला इकाई की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायी और सराहनीय हैं।
