हनुमानगढ़। श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जम्मू-कश्मीर के पवित्र स्थल पंचतरणी में 30वां नि:शुल्क भंडारा लगाया जा रहा है। इस सेवा कार्य का शुभारंभ सोमवार को टाउन की नई धान मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक विधि-विधान, शिव आराधना एवं यज्ञ-हवन के साथ किया गया। भंडारा रवाना होने से पूर्व भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई तथा पंडित विपिन बिहारी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ-हवन की पूर्णाहुति कर इस पुण्य कार्य का शुभारंभ कराया। इस मौके पर जयपुर से सपरिवार पहुंचे बाबूलाल महेश्वरी, श्री अमरनाथ सेवा समिति बीकानेर के प्रधान मोहनलाल, अध्यक्ष देवकिशन, रामलाल मंगवाल, पप्पू जाखड़ा, बाबूलाल, किशनलाल धूतिया, लक्ष्मणलाल चांदोरा, यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, पूर्व अध्यक्ष सन्तराम जिंदल, बालकृष्ण गौल्याण तथा अशोक जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने हवन में आहुति देकर सेवादारों को सफल यात्रा एवं सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के प्रधान सूरजभान मितल एवं सचिव इन्द्रजीत चराया ने बताया कि भंडारा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक अमरनाथ यात्रियों की सेवा में संचालित रहेगा। पहले जत्थे में रजत बंसल एवं अभिषेक चराया के नेतृत्व में 28 सेवादारों को एक ट्रक खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान के साथ पंचतरणी के लिए रवाना किया गया है। भंडारे में यात्रियों के लिए भोजन, आवास एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भंडारा लगातार 59 दिनों तक संचालित होगा। भंडारे की रवानगी से पूर्व शहर के प्रमुख मार्गांे से शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे की रवानगी के दौरान समिति के संरक्षक सुरेन्द्र नागपाल, विनोद गर्ग, उपाध्यक्ष पवन सिंगला, कोषाध्यक्ष गोविन्द्र सोमानी, सह सचिव हैप्पी गुम्बर, प्रचार प्रभारी राजकुमार चुघ, प्रवक्ता विनय सिंगला, प्रवीण गर्ग, कृष्ण मदान, रजत बंसल, सतीश गर्ग, राकेश बंसल, रमेश काठपाल, रमन नागपाल, सुखविन्द्र सिंह, शंकी कामरा, देव सिंगला, अर्जुनदास, विजय कामरा, रामू सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
