हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, हनुमानगढ़ टाउन की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ टाउन परिसर में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एवं जिला कमिश्नर जितेन्द्र बठला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ यूनिट लीडर प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद सहायक रोवर लीडर राधाकृष्ण ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार, सहायक जिला कमिश्नर महावीर प्रसाद भाकर, रीतू सेठी एवं प्रवीण रानी, ट्रेनिंग काउंसलर भूपेन्द्र कौशिक, अमीलाल छापोला, पाल सिंह तथा रतना देवी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यसूची के अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान स्थानीय संघ के वार्षिक कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया तथा आगामी गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के अंत में स्काउट-गाइड परिवार की सदस्या श्रीमती मधु बंसल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
