हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत सतीपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कैंप प्रभारी एवं नायब तहसीलदार भावना शर्मा तथा सह प्रभारी एवं सहायक विकास अधिकारी अशोक शर्मा ने किया। शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत ने ग्राम ढालिया के 20 निवासियों को नए आवासीय पट्टे जारी किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत ने हरयालो राजस्थान अभियान के तहत एक नई पहल करते हुए प्रत्येक पट्टाधारी को पट्टे के साथ एक-एक पौधा भी वितरित किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा देना है। शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासक जसपाल कौर, ग्राम विकास अधिकारी नन्दकिशोर वर्मा, गुरलाल सिंह, उस्नाक मोहम्मद, अयूब खान, पूर्व सरपंच लखवीर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
