हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स शिक्षा महाविद्यालय ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की वर्ष 2026 परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। महाविद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। बीएड द्वितीय वर्ष में गीता ने 87.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, रेणु ने 86.17 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मोनिका जांगू ने 86.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बीएड प्रथम सेमेस्टर में अंकिता और दयावंती ने संयुक्त रूप से 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता 89.16 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा भावना 88.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। बीए-बीएड प्रथम वर्ष में डिम्पल ने 89.48 प्रतिशत, जरमनदीप कौर ने 88.59 प्रतिशत तथा महकदीप ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए-बीएड द्वितीय वर्ष में अमनदीप कौर ने 84.77 प्रतिशत, जयश्री ने 84.51 प्रतिशत तथा मनीषा शर्मा ने 82.70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीए-बीएड तृतीय वर्ष में करुणा पारीक ने 87.09 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अलका और महक ने 84.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एकता 84 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। बीए-बीएड चतुर्थ वर्ष में दीपिका सहारण ने 85.31 प्रतिशत, गरिमा प्रजापत ने 84.67 प्रतिशत तथा खुशबू भाटी ने 83.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। बीएससी-बीएड प्रथम वर्ष में दिया भाटी ने 89.92 प्रतिशत, हर्षिता शर्मा ने 88 प्रतिशत तथा विनिता ने 87.70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीएससी-बीएड द्वितीय वर्ष में नवदीप कौर ने 85.16 प्रतिशत, हर्षदीप कौर ने 81.41 प्रतिशत तथा पिंटू ने 80.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीएससी-बीएड तृतीय वर्ष में रितिका ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्नेहा चौधरी ने 85.16 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा भवानी शंकर ने 78.58 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी-बीएड चतुर्थ वर्ष में हरमनदीप कौर ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नाथी 81.85 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मनजीत कौर 81.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रताप जांगू ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस शानदार परिणाम का श्रेय छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। कॉलेज प्रबंधन समिति के डॉ. सागरमल लड्ढा ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और अपनी सफलता का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया।
