– राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई सहभागिता
हनुमानगढ़। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में हनुमानगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे और संगठन की विभिन्न मांगों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हनुमानगढ़ जिले से शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। उन्होंने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
