हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा, टाउन की द्वितीय पाक्षिक बैठक शुक्रवार को पेंशनर भवन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में लगातार आ रही समस्याओं और प्रांतीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर पेंशनरों ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फार्मा स्टोर्स के बकाया बिलों का समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण कई स्थानों पर पेंशनरों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र बकाया भुगतान कर योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मांग की। बैठक के दौरान राजाराम मूंड एवं बंता सिंह का जन्मदिन तिलक, कलावा, माल्यार्पण एवं सम्मानस्वरूप पर्स भेंट कर मनाया गया। वहीं मनीराम सैनी एवं विजयलक्ष्मी सारस्वत का नए सदस्य के रूप में स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि डॉ. एमपी शर्मा ने पेंशनर भवन के लिए एक एयर कंडीशनर (एसी) भेंट किया है। इस सहयोग के लिए समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में राजेंद्र बंसल की धर्मपत्नी मधु बंसल तथा हरिश्चंद्र महला के भाई बलवंत सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अखिलेश कौशिक, मोहनलाल वर्मा, जयराम सेवकानी, हरिश्चंद्र महला, रमेश कुमार, मोहम्मद इशाक खान, सुरेश शेखावत, हनुमान राम बिश्नोई, मनोहर लाल चुघ, जगदीश शर्मा, कद्दूराम मित्तल, रमेश चंद्र शर्मा, प्रेमचंद जोईया, सतीश कुमार, सुभाष शर्मा, मोहनलाल गोदारा, हरदीप सिंह, सुरेंद्र गांधी, संतलाल शर्मा, सुबे सिंह, रविदत्त शर्मा, सुरेंद्र मोहन कटारिया, विजय प्रताप, सीताराम कायथ, जगदीश चंद्र शर्मा, अजीत शेखावत, बृजलाल शर्मा, बलदेव राय कुक्कड़, महावीर प्रसाद आचार्य एवं मनीराम बिस्सू मौजूद रहे।
