हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) यशपाल असीजा से डीईओ कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए संगठन की रीति-नीति एवं शैक्षिक गतिविधियों से डीईओ को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ द्वारा रचित पुस्तक “संत शिरोमणि रविदास जी” जिला शिक्षा अधिकारी यशपाल असीजा को भेंट की गई। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष अतर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राजाराम, परविंदर गौड़, शौकत अली, टिब्बी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एडीईओ माध्यमिक अजय भार्गव, एपीसी विजय गोदारा, एपीसी संजय तथा इंदर शर्मा भी मौजूद रहे।
