हनुमानगढ़। परमानंद शास्त्री मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिव्य सत्संग सुधा आनंद उत्सव के तहत दिव्य सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन 19 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में योग एवं अध्यात्म से अभिभूत तपोनिष्ठ पंडित गुरुदेव विजयानंद शास्त्री के सानिध्य में शास्त्रीय संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर, शनिवार को शाम 7.30 बजे आनंद भवन, सेक्टर नंबर 3, हनुमानगढ़ टाउन में होगा। भजन संध्या में आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें मुख्य गायक गौरीशंकर सोनी बीकानेर, तबला वादक उमर बीकानेर, सुर सम्राज्ञी मनीषा सादुलपुर, बांसुरी वादक मोहित नामदेव लुधियाना तथा भजन प्रवाहक मोहित शर्मा गिदड़बाहा, पंजाब शामिल हैं। कार्यक्रम के आयोजक अशोक सुथार ने श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर दिव्य सांस्कृतिक भजन संध्या का आनंद लेने का आह्वान किया है।
