हनुमानगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, झाम्बर की प्रबंधक कमेटी की ओर से 14 जनवरी को गांव झाम्बर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन सुबह 9.15 बजे गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में रवाना होगा। नगर कीर्तन चक सात एसएसडब्ल्यू व चार एसएसडब्ल्यू से होते हुए शाम को पुन: गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पहुंचकर सम्पन्न होगा। नगर कीर्तन में बाबा दीप सिंह जी गतका अखाड़ा संगरिया के गतका ग्रुप की ओर से गतका का प्रदर्शन किया जाएगा। नगर कीर्तन के अगले दिन 15 जनवरी को सुबह 10.15 बजे अखण्ड पाठ प्रकाश होगा। 17 जनवरी को सुबह 10.15 बजे अखण्ड पाठ का भोग का कार्यक्रम होगा। पाठ के भोग के उपरांत दीवान सजेंगे।
