– पल्लू धाम से आएगी मां की अखंड ज्योत, दिव्य ज्योति दर्शन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण
हनुमानगढ़। पल्लू धाम परिवार हनुमानगढ़ की ओर से चार अक्टूबर, रविवार को टाउन स्थित चिल्ड्रन स्कूल के सामने कामधेनु सत्संग भवन में ‘एक शाम मां ब्रह्माणी के नाम’ पंचम मंगलपाठ महोत्सव एवं दिव्य ज्योति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को रथ रवाना किया गया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पल्लू धाम के पुजारी गोरधन भाटी के सानिध्य में होगा। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होंगे। मंगलपाठ का वाचन पवन रोड़ा एवं राकेश रोड़ा, सरदारशहर की ओर से किया जाएगा। पल्लू धाम से मां की अखंड ज्योत भी लाई जाएगी, जिसके श्रद्धालुओं को दिव्य ज्योति दर्शन होंगे। कार्यक्रम में शाम 6.15 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शहर की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर यह आयोजन लगातार पांच वर्षांे से किया जा रहा है। रथ रवाना करने के मौके पर विनोद बंसल, प्रियंका भाकर सहित पल्लू धाम परिवार के अन्य सदस्य एवं भक्त मौजूद रहे।
