– 29 अक्टूबर को नाथूज में होगा आयोजन, जुटाई गई राशि चैरिटी में दी जाएगी; डांस, गेम्स और उपहार रहेंगे आकर्षण
हनुमानगढ़। करवाचौथ के पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए सहयोग शक्ति फाउंडेशन की ओर से 29 अक्टूबर को ‘मून ग्लो-करवाचौथ स्पेशल 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मनोरंजन, फैशन और परंपरा से जुड़ी गतिविधियों का अवसर देने के साथ-साथ चैरिटी के लिए राशि जुटाई जाएगी। प्रेरणा पाहुजा ने बताया कि पिछले साल 2025 में भी करवाचौथ पर सहयोग शक्ति फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस बार ‘मून ग्लो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से एकत्रित राशि चैरिटी में दी जाएगी। आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नाथूज में होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चार विशेष ड्रेसअप थीम रखी गई हैं। इनमें ब्राइडल, पारंपरिक भारतीय, बॉलीवुड और ऐतिहासिक थीम शामिल हैं। महिलाएं अपनी पसंद की थीम के अनुसार सज-संवरकर हिस्सा ले सकेंगी। कार्यक्रम में सूरतगढ़ से शुभम को विशेष एंकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के मनोरंजन के लिए डांस, म्यूजिक, गेम्स और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही फोटो सेशन, सरप्राइज गिफ्ट्स और प्रत्येक प्रतिभागी के लिए विशेष रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था भी रहेगी। ग्लैम ब्यूटी की मान्या चुघ की ओर से शानदार उपहारों के साथ पार्लर सेवाओं पर 40 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, शुभम ब्यूटी पार्लर की ओर से पार्लर सेवाओं पर 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कार्यक्रम का प्रवेश शुल्क 350 रुपए निर्धारित किया गया है। टिकट और पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9511561799, 9460954481, 9462302323 और 7690009590 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं को करवाचौथ के अवसर पर परंपरा, ग्लैमर और मनोरंजन से जुड़ा यादगार अनुभव देने के साथ सामाजिक सरोकारों में योगदान करना है।
