- शास्त्र और शस्त्र दोनों का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व : एडवोकेट सुनील चाहर, शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आगामी आयोजनों पर हुई चर्चा, नवीन पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
संगरिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगरिया प्रखंड की ओर से श्री गणेश मंदिर, संगरिया में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट सुनील चाहर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुनील चाहर ने कहा कि सनातन संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में देवी-देवताओं के हाथों में भी शस्त्र दर्शाए गए हैं। शास्त्र ज्ञान का प्रतीक हैं, जबकि शस्त्र रक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्रों का उपयोग केवल धर्म रक्षा, गौ रक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा तथा साधु-संतों की रक्षा के उद्देश्य से ही किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बजरंग दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इनमें बजरंग दल शौर्य दिवस पर संचलन कार्यक्रम, हुतात्मा दिवस तथा बजरंग दल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। बैठक में नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई। शिव प्रकाश मंडा को बजरंग दल का सह संयोजक तथा अमित कुमार को बोलांवाली ग्राम संयोजक का दायित्व सौंपा गया। प्रखंड मंत्री बंसी सारस्वत ने संगठन की आचार पद्धति के अनुसार बैठक संपन्न करवाई। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र टोनी ऐरी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, रेणु जी, प्रखंड मंत्री बंसी सारस्वत, सहमंत्री विजय चायल, सह संयोजक मनीष सैनी, खंड संयोजक शुभम भाटी, नगर अध्यक्ष रणवीर सोनी, बनवारी लाल राहड़, ओमप्रकाश मुवाल, धर्म प्रसार प्रमुख विनोद जयाणी, शिव प्रकाश मंडा, राजेंद्र कुमार रतनपुरा, अजय कुमार, महेंद्र गोदारा, सुनील शर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, सतीश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
