– हीरो की बाइक और स्कूटी पर 2100 से 2500 रुपए तक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज पर 5 हजार रुपए तक की छूट; 200 से 250 वाहनों का स्टॉक उपलब्ध
हनुमानगढ़। दीपावली और धनतेरस के अवसर पर वाहन खरीदने वालों के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री महेश मोटर्स ने आकर्षक ऑफर्स की सौगात पेश की है। नारंग होटल के नजदीक स्थित प्रतिष्ठान के संचालक मयंक मित्तल ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए हीरो की विभिन्न बाइक और स्कूटी पर विशेष कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर और आकर्षक उपहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एचएफ डीलक्स बाइक की खरीद पर 2100 रुपए तथा स्ट्रीम 125 आर और ग्लैमर की खरीद पर 2500-2500 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं डेस्टिनी 110 पर भी विशेष छूट उपलब्ध है।

इसके अलावा अलग-अलग सेगमेंट के अनुसार पुराने वाहन के एक्सचेंज पर 4 हजार से 5 हजार रुपए तक का लाभ मिलेगा। हर वाहन की खरीद पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा। मित्तल ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की मांग को देखते हुए प्रतिष्ठान में 200 से 250 वाहनों का स्टॉक उपलब्ध है। सभी सेगमेंट के वाहन पर्याप्त संख्या में मंगवाए गए हैं। स्पोर्ट्स बाइक से लेकर स्कूटी तक हीरो के नए मॉडल विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं।

ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए 7 से 8 फाइनेंस कंपनियों के विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें से ग्राहक अपनी सुविधानुसार कंपनी का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग भी जारी है। इस बार दीपावली और धनतेरस को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। प्रतिष्ठान के स्टाफ में भी धनतेरस को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी के चलते शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
