ऐलनाबाद। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा मेला प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में क्रिएटिव नेल आर्ट कम्पटीशन में सी आर डी ए वी गर्ल्स कॉलेज की बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा सुषमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सिरसा द्वारा आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुषमा ने अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक कौशल और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
अंत में इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्यों एवम् प्राचार्य डा. रणजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सुषमा को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
