ऐलनाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का जिला व उपमंडल स्तर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। इसी कडी में शनिवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने मार्च पास्ट की सलामी ली, वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने एडीसी के साथ परेड का निरीक्षण भी किया। सीटीएम अजय कुमार ने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लेते हुए पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए।

रिहर्सल कार्यक्रम में पुलिस सहित विभिन्न स्कूलों व एनसीसी की टुकडियों ने मार्च पास्ट किया, जिसका नेतृत्व एएसपी शिवम, आईपीएस ने किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उपमंडल स्तर पर भी फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया।

कैबिनेट मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
सिरसा में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में श्री विपुल गोयल, मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा सरकार बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले लघुसचिवालय स्थित शहीद स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर शहीदों को नमन करेंगे। जिला व उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा जिला में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों, संस्थाओं और अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। डबवाली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मोनिका, चेयरमैन जिला परिषद सोनीपत, ऐलनाबाद में प्रवीण पोपली मेयर हिसार तथा कालांवाली उपमंडल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सोनू सिहाग अध्यक्ष जिला परिषद हिसार बतौर मुख्य अतिथि सिरक्त करेंगे
