ऐलनाबाद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ एवम केन्द्रीय ट्रेंड देश की दस केन्द्रीय ट्रेंड युनियन सीटू के द्वारा राज्य स्तरीय जत्था चलाया जा रहा है। जिसमें ऐलनाबाद के गांव मेहनाखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ नेता कुलदीप शर्मा एवम सीटू नेत्री सीता देवी ने संयुक्त रूप से की। इसी दोरान जत्था धोलपालिया गांव में पहुंचा और उसके बाद ऐलनाबाद नगर पालिका में सभा की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान राजकुमार गुजर एवम सीटू नेत्री प्रेमीला चोधरी ने की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ नेता राजेश भाकर एवम केन्द्रीय ट्रेड युनियन सीटू नेता विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि देश में आने वाली 12 फरवरी को केन्द्रीय दस ट्रेंड युनियन एवम कर्मचारी संगठनों सहित राज्य के फेडरेशनो के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। जिसमें कर्मचारी मजदूर किसान वर्ग सहित तीस करोड़ से भी अधिक केन्द्र एवम राज्य सरकार की नेशन नीतियो के विरोध में लामबंदी करते सड़कों पर विरोध किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्ण समर्थन देते हुए इस आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। केन्द्र सरकार की नीतियों से आम जन में भारी विरोध है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव ढाणी सहित ब्लाकों शहरों में लगातार अभियान जारी है। सभा को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान, हरीकिशन कंबोज, विजय मजोका, आशा यूनियन नेत्री रजनी देवी, मंजू, सुमन, कमलेश, फायर यूनियन से कोषाध्यक्ष कुलदीप राठोड़, रणवीर फगोडीया, मिड डे मिल यूनियन प्रधान संतोष रानी, भवन निर्माण यूनियन प्रधान राजू, रामलाल, संयुक्त किसान मोर्चा नेता सुरजीत सिंह, रिटायर कर्मचारी संघ प्रधान सुरजीत राठोड़, सहित अनेक पदाधिकाररियो ने सम्बोधित किया। इसमें मुख्य मुद्दे सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, लेबर कोड को रद्द करना, बिजली बिल अधिनियम 2025 रद्द करने, मनरेगा कानून बहाल करने, पिछले अधिनियम रद्द करने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने, सरकारी विभागो का निजीकरण बन्द करने सहित अनेक मांगे है।
