ऐलनाबाद। राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आगामी 7 फरवरी 2026 को कैथल में होने वाली सीनियर बॉयज एंड गर्ल्स रग्बी 7 एस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला सिरसा की सीनियर लड़के और लड़कियों की टीम के चयन के लिए कोच सोमपत सिंह की अध्यक्षता में ट्रायल 5 फरवरी को खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैनर तले अजीज प्रताप सिंह खोसा स्टेडियम, नोहर रोड,ऐलनाबाद में शाम 3 बजे से लिए जायेगे। इसकी जानकारी देते हुए सिरसा रग्बी एसोसिएशन के जिला सचिव विकास कुमार.ने बताया कि इस दौरान 12 लड़के ओर 12 लड़कियों का चयन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपने आधार कार्ड ओर जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी ओर दो पासपोर्ट साइज.फोटो लेकर जरूर आए। उन्होंने बताया कि रग्बी खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। चयनित खिलाड़ियों को सिरसा जिला टीम में शामिल करके राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा । उन्होंने जिले के सभी योग्य व इच्छुक सीनियर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की ।
