हनुमानगढ़। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के हज ट्रेनर और डिस्ट्रिक्ट हनुमानगढ़ के हज कोऑर्डिनेटर हाजी जमील मोहम्मद मदनी लखुवाली ने बताया कि हज यात्रा 2026 हेतु हज कमेटी द्वारा चयनित हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के 35 हज यात्रियों का टिकाकरण एवं प्रशिक्षण मदरसा दारूल उलूम शरीफिया नजदीक दशहरा ग्राउंड बरकत कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन में किया गया।

जिसमें हज 2026 के लिए चयनित सभी हज यात्री टिकाकरण प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हुए। जहां आज़मिने हज को प्रशिक्षण भी दिया गया, टीकाकरण एवं मेडिकल डायरी भरी गयी। हज ट्रेनर हाजी जमील मोहम्मद मदनी लखुवाली, हाजी यासीन खां लोधी, सैयद अख्तर अली, मोहम्मद अज़ीज़ महावत, अनार अली कोहरी, बीकानेर ने ट्रेनिंग दी। जिला मेडिकल टीम में डॉ. प्रभाकर वाधवानी, नवाबदीन भाटी, एएनएम मनीषा, एएनएम बेअंत कौर ने सेवा दी।

कैंप में सहयोग अब्दुल्ला, हाजी मौलवी युसुफ साहब नवाब भाई, मोहम्मद हुसैन टीचर ढोलीपाल, हाफिज अब्दुल मलिक, व मदरसा शरीफिया बरकत कॉलोनी की पूरी स्टाफ का रहा।
