सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ तापीय विधुत परियोजना की क्रिटिकल एवं सब क्रिटिकल इकाईयों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई सूरतगढ़ की ओर से सीआईएसएफ ‘संरक्षिका’ द्वारा पालीवाल अनाथालय रविवार को आवश्यक सामग्री भेंट कर एक सराहनीय पहल,की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसएसटीपीएस एवं एसएसटीपीपी सूरतगढ़ की कल्याण संस्था ‘संरक्षिका’ द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। संरक्षिका की अध्यक्षा नेहा जैन एवं पूजा प्रसाद के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा पालीवाल अनाथालय को सहायता के लिए बिस्तर, गद्दे और राशन जैसी आवश्यक सामग्रियों का दान किया गया। इस अवसर पर संरक्षिका की अध्यक्षा नेहा जैन एवं पूजा प्रसाद ने अनाथालय में रह रहे लोगों के साथ समय बिताया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया की संरक्षिका का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हम समाज के वंचित वर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। यह छोटी सी भेंट उनके प्रति हमारे प्रेम और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। पालीवाल अनाथालय के प्रबंधन ने नेहा जैन, पूजा प्रसाद और पूरी ‘संरक्षिका’ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस उदारता से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उनकी बुनियादी ज़रूरतें पूरी होंगी।
