सूरतगढ़ थर्मल। शिक्षा राजीविका महिला सर्वागिण विकास समिति लिमिटेड मानकसर द्वारा आयोजित राजीविका मानकसर कलस्टर में शिक्षा राजीविका महिला सर्वागीन सहकारी समिति लिमिटेड मानकसर का वार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार को पंचायत समिति सूरतगढ़ के ग्राम पंचायत राजपुरा पिपेरण में किया गया। कलस्टर मैनेजर मानकसर पूनम चौधरी ने बताया की राजीविका सूरतगढ़ ब्लॉक के जिसमें ब्लॉक स्टाफ बीपीएम शीतल कुमारी चौधरी, श्रीमती सीता एरिया कोर्डिनेटर, एचडीएफसी बैंक की ओर से हनुमान गोदारा, बैंक ऑफ़ इंडिया से रमेश कड़वा पहुंचे।राजीविका से जुडी महिलाओं को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीएलएफ की लेखाधिकारी ने सीएलएफ में होने वाली प्रति क्रिया के बारे में बताया वहीं पर सीएलएफ में लखपति दीदी की सीआरपी मास्टर ट्रेनर कमलेश थोरी ने भी महिलाओं को राजीविका में जुड़ने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

वहीं सीएलएफ की मैनेजर पूनम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की सीएलएफ की वार्षिक आम सभा वर्ष मे एक बार वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा आय वय पर चर्चा की गई। इसी के साथ सीएलएफ के कार्यकारणी सदस्यों ने भी अपना अपना कार्य और पद बताया। इस अवसर पर सीएलएफ के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। उन्होंने सभी से राजीविका से जुड़ने और अधिक से अधिक लाभ लेने का आवहन किया। इस अवसर पर सीएलएफ अध्यक्ष प्रेमादेवी, सचिव ममता देवी, कोषाध्यक्ष मंजू सीएलएफ की लेखाधिकारी बीरमा सहित अन्य मौजूद रहे।
