हनुमानगढ़। भारतीय जनता मजदूर मंच की निर्णयक समिति द्वारा मुकेश कुमार को संगठन का हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि मुकेश कुमार संगठन की नीतियों व निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए ईमानदारी एवं लगन के साथ कार्य करेंगे तथा भारतीय जनता मजदूर मंच को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की है। यह नियुक्ति प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राज गोरी शंकर सारस्वत के हस्ताक्षर से जारी की गई है। भारतीय जनता मजदूर मंच की निर्णयक समिति द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार को बधाई देते हुए पदाधिकारियों ने उनसे संगठन को मजबूत बनाने, मजदूरों की समस्याओं के समाधान और सदस्यता विस्तार पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा जताई है। मुकेश कुमार ने भी विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए मजदूर हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना, मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना रहेगी।
