ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की थाना सदर सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंगनपूर रोङ बेगू क्षेत्र से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शाहपुर बेगू निवासी मंदीप पुत्र सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 17 फरवरी की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने खेत से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी कर मौका से फरार हो गए । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉबी उर्फ गोबी पुत्र मंगल सिंह व साहिल उर्फ सोहन लाल निवासियांन मेला ग्राउंड सिरसा को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा केबल बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
