सांसद कुलदीप इंदौरा ने दो हॉल निर्माण के लिए की 20 लाख रुपए देने की घोषणा
हनुमानगढ़। श्री धानका धर्मशाला समिति की ओर से गुरुवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष सेवाराम नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने सांसद कुलदीप इंदौरा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद ने धर्मशाला में दो नए हॉल के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। अपने संबोधन में सांसद कुलदीप इंदौरा ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और मजबूत बन सके। इस मौके पर समिति के सलाहकार रामकिशन किराड़, उपाध्यक्ष फूलचन्द किराड़, कोषाध्यक्ष रॉकी पचेरवाल, सचिव मदनलाल मावर, सहसचिव राहुल नागर, सदस्य रमेश पेंटर, विनोद लुगरिया, सोनू ईटकान, संदीप लुगरिया, ओमप्रकाश मावर, ओमप्रकाश होठला, मोहनलाल किराड़, अमरजीत खरेरा, शीला नागर, चिमन निनानिया, पवन कुमार, विजय पेंटर, राजू खटीक सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
