नालसा की स्कीम के तहत कैदियों को अधिकारों, वेलफेयर योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी
ऐलनाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा की स्कीम फॉर वीमेन एंड ओल्ड एज प्रिजनर्स के तहत मंगलवार को जिला जेल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जेल में बंद बुजुर्ग कैदियों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि शिविर के दौरान कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता, वेलफेयर योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में असिस्टेंट एलएडीसी अमित ने कैदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त कानूनी सहायता और आवश्यक जानकारी पहुंचाई जा सके।
संवाददाता- रमेश
