नोहर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित इंडिया प्राइड अवॉर्ड- 2025 समारोह में नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नेशनल एडिटर (राजनीतिक) धर्मेन्द्र भदौरिया द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अभिषेक मटोरिया द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिषेक मटोरिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें भविष्य में भी क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।
संवाददाता- संतोष
