नोहर/असम। असम विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आरिफ टाक अपने प्रभार क्षेत्र में लगातार तूफानी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर वे लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। आरिफ टाक के जनसंपर्क कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं। सभाओं और बैठकों के दौरान जनता का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। उनके दौरों से कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिल रहा है। जनसभाओं को संबोधित करते हुए आरिफ टाक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब झूठे वादों से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास, रोजगार और भाईचारे की गारंटी देती है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के भविष्य का फैसला करेगा और हर वोट बदलाव की आवाज बनेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानीय कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
