हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में वांछित आरोपी रामरतन उर्फ राजू (25) पुत्र मूलाराम जाट निवासी वार्ड 6, जसनाथजी के मन्दिर के पास, थावरिया पीएस जसरासर जिला बीकानेर को दस्तयाब किया। आरोपी को पीलीबंगा पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया, जहां अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में एएसआई मनीष बिश्नोई तथा कांस्टेबल साहबराम शामिल रहे।
