हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अभिभावक शिक्षक संवाद का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा संकाय एंव विशेष शिक्षा संकाय से सबंधित शिक्षकगणों एवं 100 से अधिक अभिभावकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, उपस्थिति, व्यवहारिक पक्ष तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही विद्यार्थियों की कमजोरियों एवं उनमें सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए। अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधे संवाद कर अपने बच्चों की प्रगति के संबंध में चर्चा की और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

कई अभिभावकों ने इस प्रकार की बैठकों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग संकाय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. विक्रम सिंह औलख ने कहा कि अभिभावक शिक्षक संवाद का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना है, जिससे विद्यार्थियों को सकारात्मक मार्गदर्शन मिल सके। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे। विशेष शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण नाई ने अभिभावकों को विशेष शिक्षा के बारे में विस्तार से अवगत कराया और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि “अभिभावक और शिक्षक दोनों की संयुक्त भूमिका से ही विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास संभव है। विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है।

अभिभावकों का सहयोग विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा को और अधिक सशक्त बनाता है।” कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा संकाय एवं विशेष शिक्षा संकाय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अभिभावकों ने वाग्भट वेलनेस का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें औषधीय काढ़ा पिलाया गया। अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर शिक्षा संकाय व विशेष शिक्षा संकाय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अभिभावको ने वाग्भट वेलनेस का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें औषधीय काढ़ा भी पिलाया गया।
