हनुमानगढ़। गोलूवाला निवादान निवासी 30 वर्षीय युवक सोमनाथ पुत्र बीरबल राम 11 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे के बाद बिना बताए घर से कहीं चला गया और तब से लापता है। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार सोमनाथ की उम्र लगभग 30 वर्ष है, कद लगभग 6 फीट 10 इंच, रंग गेहूंआ है। वह गोलूवाला निवादान क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सोमनाथ कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
संपर्क नंबर:
साधुराम – 88244 84908
रमेश कुमार – 95716 10906
