– 25 वार्डां में भाजपा के 11, कांग्रेस के 10 और निर्दलीयों के 4 प्रत्याशी जीते- वार्ड 24 में बराबर मत, लॉटरी से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
गोलूवाला। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद गोलूवाला के सभी 25 वार्डांे के परिणाम सामने आ गए। भाजपा 11 वार्डांे में जीत के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस ने 10 वार्डांे में जीत दर्ज कर कड़ी टक्कर दी। चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। ऐसे में 25 सदस्यीय बोर्ड में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड 6 से पुष्पा, वार्ड 7 से जगतपाल, वार्ड 10 से राजू कुमारी, वार्ड 11 से मक्खन सिंह, वार्ड 12 से कांता देवी, वार्ड 15 से ताराचंद, वार्ड 18 से विजय सिंह, वार्ड 21 से प्रमिला देवी, वार्ड 22 से दलीप कुमार, वार्ड 23 से संदीप कुमार और वार्ड 25 से किरणजीत शामिल हैं। कांग्रेस के खाते में वार्ड 4 से राकेश कुमार, वार्ड 5 से सतवीर, वार्ड 9 से प्रकाश गेदर, वार्ड 13 से रायसिंह, वार्ड 14 से विशाल, वार्ड 16 से रेवंती देवी, वार्ड 17 से जगदीश, वार्ड 19 से पुष्पा, वार्ड 20 से सुरेंद्र कुमार और वार्ड 24 से बलप्रकाश विजयी रहे। निर्दलीयों ने वार्ड 1 में भोलाराम, वार्ड 2 में भंवर लाल, वार्ड 3 में द्रोपती और वार्ड 8 में इन्द्रा देवी की जीत के साथ चार वार्डांे में अपनी जगह बनाई।
वार्ड 14 में सबसे बड़ी जीत
सबसे बड़ी जीत वार्ड 14 में कांग्रेस के विशाल की रही। उन्हें 332 मत मिले, जबकि भाजपा के विशाल कुमार को 127 मत मिले। इस तरह विशाल ने 205 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 20 में कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार ने 268 मत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 138 मतों पर रोकते हुए 130 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 19 में कांग्रेस की पुष्पा ने निर्दलीय प्रत्याशी को 110 मतों से तथा वार्ड 25 में भाजपा की किरणजीत ने कांग्रेस प्रत्याशी को 110 मतों से हराया।
पांच मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी
वार्ड 18 में भाजपा के विजय सिंह को 222 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 217 मत मिले। विजय सिंह ने महज पांच मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 6 में भाजपा की पुष्पा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 12 मतों से और वार्ड 8 में निर्दलीय इन्द्रा देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 12 मतों से हराया। वार्ड 2 में निर्दलीय भंवर लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 17 मतों से पराजित किया। वार्ड 21 में भाजपा की प्रमिला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी को 23 मतों से हराया।
वार्ड 24 में बराबर मत, लॉटरी से कांग्रेस को जीत
चुनाव का सबसे रोचक परिणाम वार्ड 24 में सामने आया। यहां कांग्रेस के बलप्रकाश और भाजपा के पवन कुमार को 250-250 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहने पर लॉटरी के जरिए कांग्रेस के बलप्रकाश को विजेता घोषित किया गया। कुल मिलाकर भाजपा 11 वार्डांे के साथ सबसे आगे रही, जबकि कांग्रेस 10 वार्डांे में जीत के साथ महज एक वार्ड पीछे रही। चार निर्दलीयों की जीत ने बोर्ड की राजनीतिक तस्वीर को और रोचक बना दिया है।

