हनुमानगढ़। जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित गोविंद धाम गोशाला में श्री गोशाला सेवा समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया की ओर से गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया।

पंडित राजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक गो ग्रास के रूप में राशि एकत्रित कर उसे उपहार के रूप में गणपति का स्वरूप दिया जाएगा। मनीष बतरा ने बताया कि विगत समय में शुरू की गई स्कीम कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से बंद थी। अब उसे नए रूप में लाया गया है। सौ रुपए प्रतिमाह खाता से कट जाएंगे। इसको लेकर काफी रूझान भी था। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से उसमें देरी हो गई।

शनिवार से उसे दोबारा शुरू किया गया है। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गोबर और गोमूत्र, गंगाजल के जरिए कुछ प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इसमें युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस संबंध में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
