– नर्सरी से सातवीं तक मेधावी विद्यार्थियों ने मारी बाजी
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित चिल्ड्रन्स ड्रीम्स पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम हासिल किया। वहीं नर्सरी में राजश्री, लक्खी, एलकेजी में गिरीशा, लक्ष्य, अल्लाह माफिया, यूकेजी में गर्वित, सानिध्य, जिज्ञांश, प्रथम में हिमानी, अब्दुल, भैरवी, द्वितीय कक्षा में यश, अर्पिता, मनजोत, तृतीय कक्षा में नमन, दिव्यांशी, अरायना, चतुर्थ में सुरेश, सागर, साहिल, कक्षा छह में नंदिश, हितैषी, जिया, सातवीं में पलवीर, मुक्ता, कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।



विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू बंसल एवं फारूख खान ने सभी सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। चिल्ड्रन्स ड्रीम्स पब्लिक स्कूल का यह परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में उसकी गुणवत्ता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।


