हनुमानगढ़। अखिल भारतीय शाक्य महासभा हनुमानगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला इकाई ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चार पुलिस जवान उपलब्ध करवाने की मांग की। जिला इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश शाक्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक आयोजित किया जाएगा। मतदान एवं चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता जताई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम का आयोजन टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में होगा। जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक से चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए चार पुलिस जवान/सिपाही उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
