हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास परिवार की ओर से श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में आयोजित ‘परिवार महोत्सव’ उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्थान के स्टाफ और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक सौहार्द और अपनत्व का अनोखा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने अपने संबोधन में नए सत्र की शुरुआत को लेकर सभी को प्रेरित किया और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। एमडी दिनेश जुनेजा ने एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन के माध्यम से श्री खुशाल दास संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने सभी को संस्थान की प्रगति से जोड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वाइस प्रेसिडेंट कृष्णा यादव ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी का उत्साहवर्धन किया। चेयरपर्सन वरुण यादव ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महोत्सव की खास बात रही विभिन्न मनोरंजक खेल और गतिविधियां, जिनमें स्टाफ और उनके परिवारों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने इन पलों का भरपूर आनंद उठाया।
