हनुमानगढ़। जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड नंबर 4 में वार्डवासियों और नगर परिषद प्रशासन के सहयोग से सेक्टर 6 स्थित सियाराम पार्क में करीब तीन महीने बाद नए बोरवेल की शुरुआत की गई। इससे पार्क में लगे हरे-भरे पेड़-पौधों को पानी मिलने से राहत मिलेगी। इसके साथ ही सेक्टर 8 के दो पार्कांे में मोटर रिपेयर का कार्य भी पूरा करवाया गया है। पार्षद गुरदीप सिंह चहल ने बताया कि सियाराम पार्क में पानी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए नया बोरवेल शुरू करवाया गया है। वहीं, सेक्टर 8 में मेनका और मुलखराज के घर के सामने स्थित दोनों पार्कांे की मोटर की मरम्मत भी करवाई गई है। इससे पार्कांे में हरियाली बनाए रखने और नियमित रूप से पौधों को पानी देने में मदद मिलेगी। इस मौके पर सियाराम पार्क के प्रधान करनैल सिंह, लक्ष्मीनारायण पारीक, राजेंद्र भुंवाल, विकास पुंज, दिलीप सारस्वत, विनोद मिड्ढा, सुभाष सोनी, राकेश सहारण, प्रदीप गजरा, प्रकाश, मोहन गोदारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
