हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार कापा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मप्रीत उर्फ बग्गी पुत्र राजा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 57 सुरेशिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार कापा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जंक्शन पुलिस की ओर से आगे अनुसंधान जारी है।
