चारणवासी। गांव ललाना निवासी पवन कुमार मीणा को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे वर्तमान में नोहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं।उनकी पदोन्नति के आदेश मिलने पर नोहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी और एएसआई सहीराम कड़वासरा ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी और एएसआई कड़वासरा ने पवन कुमार मीणा की बांह पर फिती लगाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने पवन कुमार मीणा को अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित को न्याय दिलाने में मदद करने पर जोर दिया।पवन कुमार मीणा को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने पर सेठी गोदारा, राजेश कुमार सहारण, बलविंद मीणा और बंसीलाल सहारण ने भी शुभकामनाएं दीं।
