हनुमानगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव मक्कासर के शिव मंदिर में भोले बाबा का उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 15 फरवरी को सम्पन्न होगा। पुजारी जितेन्द्र कौशिक ने बताया कि आयोजन के तहत सुबह 9.15 बजे से खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात्रि में 9.15 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम दीवाने मंडल सेवा समिति के कलाकारों की ओर से भजनों का गुणगान किया जाएगा। इसके साथ ही सिरसा के कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
