हनुमानगढ़। टाउन निवासी शिक्षाविद एवं समाज सेविका धर्म परायण स्व.श्रीमती आशा शर्मा धर्मपत्नी पंडित श्री विजयानन्द शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर पुत्र डॉ. विवेक शर्मा एवं डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने एक वृक्ष मां के नाम के तहत पौधरोपण किया एवं श्री संत सज्जन चैरिटेबल ट्रस्ट में सैकड़ो लोगों को भोजन करवाया व गौशाला में निराश्रित पशुओं के लिए सवामणि लगाई। और पक्षियों के लिए दाना की व्यवस्था की।

पक्षियों के जल के लिए परिंडे लगाये। इस पुण्य स्मृति के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तआनंद भवन परिवार व परिजनों ने पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
