संगरिया। विधायक कार्यालय में जिला यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद बुडानिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनमोल सेठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद बुडानिया ने भाजपा द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर आमजन के सामने प्रस्तुत करने पर कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मनरेगा योजना की वास्तविकता से जनता को अवगत कराएं। नगर अध्यक्ष अनमोल सेठी ने शहर में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील तिवारी ने युवाओं से सचिन पायलट की मुहिम एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर नशा मुक्त विधानसभा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कांग्रेस ब्लॉक मीडिया प्रभारी पवन सोनी ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निकाय चुनावों में युवा कांग्रेस के साथी बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने-अपने बूथ को मजबूत करें, ताकि अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय दिलाई जा सके। बैठक में पार्षद सचिन माहौर सहित मानव गर्ग, विकास पोटलिया, जसविंदर सिद्धू, उदय चुग, बादशाह सिंगिकात, सौरभ सोमानी, दीपक बोलांवाली, उमेश धारणियाँ, गुरसेवक साबुवाना, दीपक जाखड़, शकील तंवर, परम खोसा, संदीप सहारन, अभिषेक राजपूत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
