ऐलनाबाद। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में 30 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतों को सुनेंगे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे संबंधित शिकायत की रिपोर्ट सहित बैठक में समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
