हनुमानगढ़। रामचरितमानस प्रचार समिति, सर्वोदय भवन हनुमानगढ़ टाउन की ओर से समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विद्यासागर जोशी की पौत्री गरिमा शर्मा के संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) में सफलता प्राप्त करने पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गरिमा शर्मा द्वारा सर्वोदय भवन में स्वर्गीय विद्यासागर जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें अभिनंदन पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि गरिमा शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हनुमानगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गरिमा की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी कठिन परिश्रम एवं लगन से उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर दयाराम सिंघाटिया, भूपेन्द्र कौशिक, मुरली हरवानी, धर्मेंद्र बजाज, पवन ओझा, महावीर आचार्य, केवल कृष्ण, दीपेंद्र कांत, भगवानदास बजाज, भूपेंद्र लांबा एवं गिरिराज शर्मा सहित समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने गरिमा शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि गरिमा शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी
